2012/09/27







ब्रिटिश चर्च ने योग पर लगाया बैन


ब्रिटिश चर्च ने योग पर लगाया बैन

Source: VSK- JODHAPUR      Date: 9/27/2012 2:43:48 PM
$img_titleलंदन, 27 सितम्बर 2012 : ब्रिटेन के एक चर्च ने अपने कैंपस में योग करने पर बैन लगा दिया है। चर्च का कहना है कि कसरत का यह प्राचीन भारतीय तरीका उनकी धार्मिक भावनाओं से मेल नहीं खाता है।
योग टीचर कोरी विथेल का कहना है, 'मैंने साउथम्पटन के सेंट एडमेंड चर्च के कैंपस को योग सिखाने के लिए बुक कराया था, लेकिन मेरी बुकिंग को रद्द कर दिया गया।' योग टीचर के मुताबिक क्लास शुरू होने से 10 दिन पहली उन्हें चर्च ने मना कर दिया।
अखबार "द सन" के मुताबिक चर्च के फादर जॉन चैंडलर ने कहा कि चर्च का कैंपस सिर्फ कैथलिक ऐक्टिविटीज़ के लिए है। उनके मुताबिक बैन इसलिए लगाया गया, क्योंकि इसे 'स्पिरिचुअल योगा' कहके प्रमोट किया जा रहा था।

अहल्या मंदिर में छात्राओं का ‘विद्याव्रत संस्कार’


अहल्या मंदिर में छात्राओं का ‘विद्याव्रत संस्कार’

Source: VSK-Nagpur      Date: 9/26/2012 5:15:31 PM
$img_titleनागपुर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा संचालित देवी अहल्या मंदिर के वनवासी बालिका छात्रावास की छात्राओं का ‘विद्याव्रत संस्कार’ रविवार दिनांक ९ सितम्बर को सम्पन्न हुआ. समिति की दो पूर्व प्रमुख संचालिकाएं – वन्दनीय उषाताई चाटी तथा वन्दनीय प्रमिलाताई मेढ़े ने इन ४२ बालिकाओं को ‘ॐ’ रेखांकित व्रत चिन्ह प्रदान किया.
समिति द्वारा संचालित इस छात्रावास में रहने वाली बालिकाएं भारत के पूर्वांचल (असम तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों) की निवासी हैं. इनमें पांच वर्ष से भी कम आयु की पांच बालिकाएं हैं.
विद्याव्रत संस्कार के धार्मिक विधि पुणे ज्ञानप्रबोधिनी की सोलापुर से आई अपर्णाताई कल्याणी और मेघनाताई फडके ने किए. वे दोनों बहने कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व ही अहल्या मंदिर में आई और छात्रावास की बालिकाओं को विद्याव्रत संस्कार का अर्थ, महत्व और उपयोगिता समझा कर, उनकी मानसिकता इस संस्कार को ग्रहण करने योग्य बनाने में योगदान दिया.
$img_titleबालिकाओं के विद्याव्रत संस्कार का उल्लेख अनेक प्राचीन भारतीय ग्रंथो में आता है. उस काल में वेदों के अध्ययन का अधिकार महिलाओं को था. वेदों की अनेक रुचाएं महिलाओं द्वारा रची गई हैं. कालांतर में पाणिग्रहण संस्कार, याने विवाह यही एक उनके लिए मुख्य संस्कार बन गया, इसलिए विद्याव्रत या उपनयन संस्कार का लोप हुआ. इस संस्कार के कारण बुद्धि, धारणाए और प्रज्ञा विकसित होने में सहायता होती है. इसलिए ज्ञान प्रोधिनी ने इस संस्कार को पुनः जीवित किया है. देवी अहल्या मंदिर में सम्पन्न इस विद्याव्रत संस्कार से छात्राओं को बुद्धि को परिष्कृत करने में आसानी होगी. उसी प्रकार उनके जीवन में कुछ अच्छे संस्कार भी आ सकेंगे.
महात्मा गाँधी जी के एकादश व्रतों - अहिंसा, सत्य, अस्तेय इत्यादि - का स्मरण एवं अनुसरण करना व्यक्ति तथा समाज के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, ऐसा उपदेश भी छात्राओं को दिया गया.
$img_titleकार्यक्रम के पश्चात बातचीत में वन्दनीय प्रमिलाताई जी ने बताया की इसी प्रकार का विद्याव्रत संस्कार १९९०-९१ में हुआ था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस उस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. उस समय किसी ने बालासाहेब से पूछा गया कि यह सब उनको पसंद और स्वीकार्य है? बालासाहेब आधुनिक विचारों के प्रतिनिधि माने जाते थे और इसलिए उनसे इस संदर्भ में नकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी, ऐसा पूछनेवाले का अंदाज़ था. परन्तु, बालासाहेब ने जब यह कहा की इस कार्यक्रम में वे सम्मिलित हुए इस का अर्थ क्या हो सकता है? तो पूछनेवाले आश्चर्य चकित हो गए.
वन्दनीय प्रमिलाताई जी ने यह भी स्मरण कराया की कैसे पूज्य जनार्दन स्वामी जी ने, वन्दनीय मौसी केलकर जी को समिति की महिलाओं को गायत्री मंत्र की दीक्षा देने में मदद की थी.
कार्यक्रम में अहल्या मंदिर की चित्रा ताई जोशी, सुष्मिता जोशी, राधा गोखले, जयश्री जोशी, सुमित्रा वैद्य और अन्य महिलाएं उपस्थित थी.
$img_title$img_title$img_title

Vidyavrat Sanskar of girls at Ahalya Mandir


Vidyavrat Sanskar of girls at Ahalya Mandir

Source: VSK-Nagpur      Date: 9/26/2012 5:03:39 PM
NAGPUR: Sept 9, 2012:  Following the age-old Bharatiya tradition of initiating girls into ‘adhyayan and swadhya’ ‘Vidya Vrat Sanskar’ was performed at Devi Ahalya Mandir here on Sunday. Forty two girl inmates of the Devi Ahalya Mandir Vanvasi Balika Chhatravas were initiated during this ritual by giving them a locket of OM at the hands of former Pramukh Sanchalika of Rashtra Sevika Samiti Vandaniya Pramila tai Medhe and Vandaniya Usha tai Chati.
All the girls living in this hostel run by Rashtra Sevika Samiti belong to various ‘janjatis’ of the remote inaccessible areas of the North-eastern states of India. As of now there are 42 girl students, five of them below the age of five! All of them were initiated into this sanskars which is considered as necessary ‘exclusively for male children’.
$img_titleThis sanskar and the rituals associated with it were performed by Aparnatai Kalyani and Meghanatai Phadke-both from Sholapur. They both belonged to Gyan Prabodhini of Pune. Both of them reached Ahilya Mandir three days prior to this initiation ceremony. They conversed with the girls in order to make them understand the importance, propriety and meaning of this sanskars and to make them ready to receive the initiation.
References to this sanskars being performed for the girls are found in ancient Bharatiya scriptures. During the Vedic period, many a women even composed some of the ‘ruchas’ (verses) of the Vedas. Over a period of time marriage ceremony was came to be considered as the ‘only’ sanskars for women and thus this vidya vrat or upanayan sanskars was not performed for them. This sanskars was actually helpful in sharpening the intellect, understanding and other mental abilities of an individual. Hence, Gyan Prabodhini once again revived this with changes commensurate with the changing times.
$img_titleAccording to the ‘Purohit’ Aparna Kalyani, this ritual of Vidya Vrat sanksar would help the girls to sharpen their intellect and prepare themselves to receive some good moral values. She advised them to follow the 11 vratas as propounded by Mahatma Gandhi for the benefit of the society and self. We must develop our personality by performing daily exercises both physical and intellectual and use all prowess for the service of our beloved motherland, the girls were told.
At the end of the program havan was performed by the girls in groups of six and lockets of OM were distributed as ‘blessings’ to them by Vandaniya Pramila taiji and Vandaniya Ushatai ji.
$img_titleIn an informal chat after the program Vandniya Pramilatai ji recalled that such program was also held during 1990-91 in which the third RSS Chief Balasahab Deoras was present. Somebody then asked him whether he liked such ‘revivalist’ program and rituals. Balasaheb was known as progressive in the RSS family. Therefore, the questioner thought that his answer would come as negative. To his surprise Balasaheb shot back saying that was not his presence enough proof of his admiring this program?
Vandaniya Pramilatai also recalled how the late Janardan Swami had helped Vandaniya Mausi Kelkar in her attempt to teach Gayatri Mantra to the sevikas of the Samiti.
The program was attended by Chitratai Joshi, Sushmita Joshi, Radha Gokhale, Jayashri Joshi, Sumitra Vaidya and other activists of Rashtra Sevika Samiti.
$img_title
$img_title$img_title

Seetharam Kedlai enter to the land of Samorine Dynasty


Seetharam Kedlai enter to the land of Samorine Dynasty

Source: VSK- KERALA      Date: 9/26/2012 3:49:04 PM
$img_titleKOZHIKODE (Kerala), 26 Sept. 2012 : On 46th day (22nd september)the master coordinator of Viswa mangala Gograma Yatra Seetharam kedlai reached to the Historic Sammoothiri Dynasty District called Kozhikode, before it was known as  Calicut.
He entered to the suburban area of Kozhikode through the famous Panchayath called Kadalundi a traditional place of Cultural activities he got a grant and traditional welcome on the place called Kottakadavu.After that he received a warm welcome with PoornaKumbha  and traditional musical groupof Kerala Culture and hundreds of ladies and children where participated  in the temple called Pidippazhi Maha Vishnu  Kshetram in the  place called Mannoor.
He planted a mangrove and after that he visited some houses and as usual done the satsamg and bhajan.47 th day (23rd September)he started from the same place and got welcome at Azhinjilam Vishnu Temple premises and reached after 10 km walk to Pantheerankavu corporation area of Kozhikode. There he said that” I noticed one thing that Kerala is the place where I saw less number of Beggars’ and that also only in City areas;that means in Villages the people are so self-reliant.I also noticed that in villages in construction a good number of people are using the traditional way of living and constructing houses also like a simple in style. I got warm welcome in every village irrespective of cast and creed. All are says against politics and the only solution is to go back to spirituality;said by all the religious leaders that I met.
He got a  warm welcome on Arappuzha and planted a tree in near by temple caleed Mellottil, where lot of elders was present to attend thee satsang.
$img_title
... ...

सांची उद्घोषणा’ में विश्व शांति का संकल्प


‘सांची उद्घोषणा’ में विश्व शांति का संकल्प

Source: VSK- BHOPAL      Date: 9/26/2012 3:25:48 PM
undefinedभोपाल, २६ सितम्बर २०१२ : सांची में बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान विश्वविद्यालय के शिलान्यास अवसर पर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय धर्म-धम्म सम्मेलन द्वारा रविवार को अंतिम दिन यहां जारी ‘सांची उदघोषणा’ में विश्व शांति एवं समानता का संकल्प लिया गया है।
उद्घोषणा में कहा गया, ‘हम यह भी संकल्प लेते हैं कि शिक्षा, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक-राजनीतिक जीवन के सभी क्षेत्रों में समाधान पाने के लिए सनातन धर्म के मार्गदर्शक सिद्धांत ‘धर्मो-रक्षति रक्षित:’ तथा बौद्ध धम्म के मार्गदर्शक सिद्धांत ‘ति-सारण’ का अनुगमन करेंगे।
इसमें कहा गया है कि हम इस अनूठी पहल के जरिए यह संकल्प लेते हैं कि दुनिया भर में जाति, धर्म, नस्ल, रंग एवं लिंगभेद से उबरने के लिए धर्म-धम्म की महान परपंरा, ‘अभ्युदय नि:श्रेयस’ का अनुसरण करेंगे। यह मानव अधिकारों एवं मानवीय गरिमा के लिए जरूरी तत्वों के साथ तादात्म्य स्थापित करने के लिए जरूरी है।
दुनिया भर में सभ्यताओं के टकराव, नेतृत्व की चुनौतियों तथा पर्यावरण एवं सामाजिक संबंधों में गिरावट जैसी वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए यह भी संकल्प लिया गया कि हजारों वर्ष पुरानी धर्म-धम्म परंपरा के बीच बेहतर विकास के लिए विभिन्न विधाओं के अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देंगे।
राजनीति के भी समाधान धर्म-धम्म से मिलेंगे : जोशी
दो दिवसीय धर्म-धम्म अंतरराष्ट्रीय सेमिनार धार्मिक परंपराओं के पुनर्जीवन का विचार देकर रविवार को खत्म हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने इसे महत्वपूर्ण पहल मानते हुए कहा कि धर्म-धम्म से ही शिक्षा, समाज, समेत राजनीतिक जीवन के भी सारे समाधान हो सकते हैं।
जोशी सेमिनार के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर हिंदू में बुद्ध और हर बौद्ध में हिंदू है। दोनों धर्म परंपराओं के ही मूल मार्ग पर ले जाते हैं। सनातन और बौद्ध धर्म के बीच संवाद से विश्व का संतुलित विकास होगा। जोशी ने बताया कि नालन्दा में बुद्धिज्म की शिक्षा के साथ ही वैदिक शिक्षा भी दी जाती थी। यह काम सांची विश्वविद्यालय में भी होना चाहिए।
सेमिनार में अमेरिका से आए वेदों के जानकार डॉ. डेविड फ्रावले ने कहा कि सांची विश्वविद्यालय में प्राचीन ज्ञान अध्ययन को नए रूप में पढ़ाया जाएगा। इस सेमिनार में 20 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बौद्ध धर्म पर 121 प्रतिभागियों ने शोधपत्र पढ़े।
... ...

दिल्ली में हिंदू संगठनों का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

दिल्ली में हिंदू संगठनों का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

Source: VSK-ENG      Date: 9/25/2012 6:06:33 PM
$img_titleनई दिल्ली, 25 सितम्बर 2012  : अदालती आदेश के बाद भी सुभाष पार्क में बनाई गई अवैध मस्जिद के ढांचे को नहीं गिराने से नाराज हिंदू संगठनों ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा इस पार्क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पूरे आइटीओ इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया तथा पुलिस मुख्यालय जाने वाले रास्तों पर बैरीकेड लगा दिए गए। मगर भड़के हिंदू संगठन बैरीकेड तोड़कर पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ गए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज के सब्र का पैमाना भरता जा रहा है, अब तत्काल ही दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उस ढांचे के मलबे को तुरंत वहां से हटवाए, अन्यथा हालात खराब होते हैं तो दिल्ली पुलिस जिम्मेदार होगी। प्रदर्शन का आयोजन पांडव कालीन मंदिर (सुभाष पार्क) बचाओ संघर्ष समिति दिल्ली के तत्वावधान में किया गया था।
प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रवादी शिवसेना, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा, इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, हिंदू महासभा, सनातन संस्था, हिंदू मंच, अखण्ड हिंदुस्तान मोर्चा, हिंदू रक्षा समिति, हिंदुस्तान निर्माण दल, रामलीला महासंघ, धर्म यात्रा महासंघ सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुभाष पार्क मामले में पुलिस के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ही यमुना बाजार स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिरों को ध्वस्त करने वाली दिल्ली पुलिस सुभाष पार्क स्थित पांडव कालीन मंदिर के आजाद करवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने में क्यों लगी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के संदर्भ में दिल्ली हाईकोर्ट के दिए आदेशों पर तो दिल्ली पुलिस हर कीमत पर कानून का पालन करती है मगर उसी अदालत द्वारा ही मुसलमानों के संदर्भ में दिए आदेशों पर कार्यवाही नहीं कर पाती।
इस मौके पर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत, महामंडलेश्वर स्वामी अनुभूतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद, स्वामी साई बाबा, विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, प्रांत महामंत्री सत्येंद्र मोहन, जयभगवान गोयल व संदीप आहूजा आदि ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। (सौजन्य- जागरण)
... ...

Stop atrocities against Sindhi Hindus in Pakistan


Stop atrocities against Sindhi Hindus in Pakistan

Source: VSK- JODHPUR      Date: 9/25/2012 4:13:17 PM
NEW YORK, 25 Sept 2012 :  Dozens of activists gathered in front of Pakistani Consulate in New York, here on September 21st, 2012 to protest over atrocities against Pakistan's religious minorities.
Violence against religious minorities in Pakistan has grown at an alarming rate in recent years. This has led to the exodus of Sindhi Hindus and Christians from Pakistan. There is increased number of cases of forced-conversions of teenage Hindu girls and their forced marriages to Muslim men. The case of Rinkel Kumari, a 17 year old Hindu girl from the Sindh, Pakistan generated outcry from human right groups, both inside and outside Pakistan as well as from international media. The Supreme Court of Pakistan did not protect Ms. Kumari and legally sanctioned such kind of practices.
According to Pakistan’s penal code blasphemy against Islam is punishable by death. Non-Muslim minorities who are accused of blasphemy are often tortured and even killed without a fair trial. Other minorities in Pakistan such as Sikhs, Ahmadis, and Shias experience similar unprovoked discrimination and violence.
The protest was organized by International Sindhi Women’s Organization (ISWO), Sindhi Association of North America (SANA), World Sindhi Congress (WSC), and World Sindhi Institute (WSI). The protesters gathered in front of Pakistani Consulate carrying placards displaying slogans such as “STOP Forced Religious Conversions of Sindhi Hindus in Pakistan,” “Restore Human Rights of Hindus, Christians, Ahmadis, Sikhs, and other minorities in Pakistan,” “STOP Forced Marriages of Sindhi Hindu Girls,” “Withdraw blasphemy charges against 14-year old Rimsha Masih,” and “Eliminate ‘hate content’ and religious biases from school curricula in Pakistan.”
“Religious minority women are facing multi-fold discrimination: on the basis of gender, religion, ethnicity, and socioeconomic status.” said Samina Panwhar of ISWO.
Frahan kaghzi of WSC said, “To escape religious-based hatred, violence and torture, thousands of Sindhi Hindus are fleeing Sindh, which has been their home to them and their ancestors for thousands of years.”
A joint memo prepared by ISWO, SANA, WSC, WSI was presented to the Consulate General of Pakistani government and the lack of a legal and political system to safeguard the fundamental rights of Sindh Hindus in Pakistan. The memorandum demanded from Government of Pakistan,justice for minorities of Pakistan and stopping of the abductions, forced conversions, and forced marriages of Hindu girls, targeted accusations and charges of blasphemy against innocent children and women of minorities. It also demanded that the that Rinkel Kumari’s case be brought before the Supreme Court again: Blasphemy charges against Rimsha Masih be immediately withdrawn: an independent and credible inquiry committee be formed to systematically investigate the incidents of violence and discrimination against religious minorities.
The memorandum asked that the Constitution of Pakistan be revised to eliminate discrimination based on religion, caste, or creed; catalysts in spreading religious hatred and instigating violence against minorities in the media be strictly scrutinized with efforts to fairly report on current events; and religious bias and hatred be eliminated from academic curricula and replaced with education and awareness of human rights and ethnic diversity to promote peace and harmony.
Prominent community activists Mr Khalid Channa of SANA, Ms. Shahida Soomro, Mr Ghulam Nabi Unar and Dr S Awan of NY attended this protest.
... ...

Common Man has potential to bring Social Transformation’: RSS Chief


Common Man has potential to bring Social Transformation’: RSS Chief

Source: VSK- KERALA      Date: 9/25/2012 4:05:52 PM

$img_titleALAPPUZHA (Kerala),  25 Sept 2012 :
 RSS Sarasanghachalak Mohan Bhagwat slammed Central government over poor policies over Bangaldesh Infiltrators in the country, said “People should be united to face challenges before the nation, an integrated effort is needed to resist all anti-national activities. Through self motivation people should come  to accept these social responsibilities and should aware of their duties. Common man has potentiality to bring social changes”

RSS Chief Mohan Bhagwat was addressing in a SAANGHIK, a gathering of RSS Swayamsevaks on 23rd Sept,  at Alappuzha in Kerala. RSS leaders Gopalakrishnan, and several others were present during the occasion.

Bhagwat further added, “Inspired by life and message of Swami Vivekananda, Dr KB Hedgewar, the founder of RSS realised that If a nation is united by all sectors, it can face all threats and challenges before it. Hence people should be united. RSS still believes that citizens unity itself is Ramabaan (remedy) for social ailments. Hence our focus is to make society of  people, which stands tall by morals, characters and patriotism. RSS indulged in making such man-making  mechanism since its inception.”

He also remembered the role of RSS Swayamsevaks  in maintaining healthy traffic during the valedictory of Samarasata Sangama held at Nagawara, Bangalore. The police were congratulated RSS volunteers for controlling a crowd of  of 40,000 within 45minutes, which caused no disturbance to the public, the roads were cleared soon. “The incident showed the expression of social discipline by swayamsevaks learnt in RSS Shakas. Nation needs such citizens who are strongly patriotic, disciplined and committed to society.” said Bhagwat.$img_title
$img_title
$img_title... ...

Floods, landslides displace 1 million in northeast, 33 dead


Floods, landslides displace 1 million in northeast, 33 dead

Source: VSK- ANDHRAPRADESH      Date: 9/25/2012 3:46:41 PM
$img_titleGUWAHATI, 25 Sept 2012 : Floods and landslides caused by relentless rain in northeast India have killed at least 33 people and displaced more than a million over the past week, officials said on Monday.
At least 21 people were killed in landslides and another eight were missing in Sikkim, said state government spokesman AS Tobgay.
In Assam, still recovering from deadly floods that hit the tea-growing state in July, eight people were killed and 20 were missing, police said.
Floods displaced nearly one million in Assam alone, and many were now sheltering in camps or beside roads, which tend to be built above the land they pass through, a senior official in Assam's disaster management authority said.
Four people were buried and killed in mudslides in Arunachal Pradesh, police said.
The military and central disaster response teams have launched operations to move people to higher ground by helicopter or in rubber boats. Nearly 100 shelters have been opened to accommodate the displaced.
In July, at least 110 people were killed and more than 400,000 people were left homeless in Assam during floods which Prime Minister Manmohan Singh said were among the worst in recent times.
Over the past 60 years, successive governments have built levees along most of the Brahmaputra, which is Assam's main river and is fed by Himalayan snow melt and some of the world's heaviest rainfall. But experts say the embankments are not only poorly maintained but are a discredited form of flood management.
Floods have inundated three national parks in Assam including Kaziranga National Park, where two-thirds of the world's great one-horned rhinoceroses live. Some animals have been forced out of the park to nearby hills.
(Courtesy : TOI)
Photo- Army personnel shift flood-affected people to safer place, at a village in Sonitpur district of Assam. (PTI photo)
... ...

भारत के साथ रहना चाहता है जम्मू कश्मीर


भारत के साथ रहना चाहता है जम्मू कश्मीर

Source: VSK- KANPUR      Date: 9/25/2012 3:27:47 PM
$img_titleकानपुर, 25 सितम्बर 2012 : जम्मू कश्मीर में 3 भाग हैं : जम्मू, कश्मीर और लद्दाख यदि कश्मीर के 6 जिलों को छोड़ दिया जाए तो शेष जम्मू कश्मीर में कभी भी भारत विरोधी प्रदर्शन नहीं हुआ। वहॉं के लोग भारत के साथ रहना चाहते हैं। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख अरुण कुमार ने वी.एस.एस.डी. कालेज में जम्मू कश्मीर अध्ययन केन्द्र कानपुर द्वारा आयोजित गोष्ठी में रखे। 

'जम्मू कश्मीर वर्तमान परिदृश्य और भावी दिशा' विषय पर आयोजित चिंतन गोष्ठी में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लद्दाख का क्षेत्रफल 59,000 वर्ग किमी. जम्मू का क्षेत्रफल 27,000 वर्ग किमी. है। जब कि कश्मीर का क्षेत्रफल मात्र 15,000 वर्ग किमी. है। अपनी विविधताओं के कारण 1846 से पहले यह तीनों क्षेत्र अलग-अलग राज्य हुआ करते थे। लद्दाख में 62 प्रतिशत बौद्ध तथा कश्मीर में 85 प्रतिशत हिन्दू, सिख, बौद्ध हैं। यदि हम पूरे जम्मू कश्मीर की बात करें तो वहॉं 70 लाख मुसलमान और 50 लाख हिन्दू, बौद्ध व सिख हैं।

जम्मू कश्मीर के 85 प्रतिशत क्षेत्र में आजादी के बाद से आज तक कभी भारत विरोधी प्रदर्शन नहीं हुआ। 15 अगस्त और 26 जनवरी आज भी वहॉं के विशेष पर्वों में से एक हैं। कश्मीर के 5 जिले श्रीनगर, अनंतनाग, कुलवामा, सोफइया और बारामूला जिनका क्षेत्रफल 7 प्रतिशत है, को छोड़ दिया जाए तो शेष कश्मीरी भारत के साथ रहना चाहते हैं। वहॉं का गूजर और राजपूत मुसलमान देशभक्त है उसकी पूरी आस्था भारत के संविधान में हैं। महाराजा हरी सिंह के समय तक जम्मू कश्मीर में 14 देशों के वाणिज्यिक दूतावास थे।  अमेरिका और आस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी देशों से गिलगिट होते हुए सड़क मार्ग से जुड़कर व्यापार करने में समर्थ इस मार्ग को सिल्क रूट के नाम से जाना जाता था।

पाकिस्तान ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मंच से जम्मू-कश्मीर पर दावा नहीं किया। जब पाक अधिकृत कश्मीर पर पाकिस्तान ने कैंजा जमा लिया था, उस समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यूएनओ की सिक्योरिटी काउन्सिल में इसकी शिकायत की थी। जिस पर 13 अगस्त, 1948 में यूएनओ ने कुछ सुझाव दिये थे। जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी सेनाएँ हटानी चाहिए। आजाद जम्मू कश्मीर की सेना और न्यायालय समाप्त होना चाहिए। विस्थापितों की वापसी होनी चाहिए। भारत आवश्कतानुसार इस क्षेत्र में अपनी सेना रख सकता है। यह सब कुछ यूएनओ के सिद्धान्तों के अनुसार होना चाहिए। यह प्रस्ताव अमल में न आने के कारण रद्द हो गया। बाद में अमेरिका के नियंत्रण वाले यूएनओ में 22 जनवरी, 1957 को इसी विषय पर हुई चर्चा का जवाब भारत की और से कृष्णा मेनन ने 8.5 घंटे के भाषण में दिया था। जिसके बाद फिर कभी भी यूएनओ में चर्चा नही हुई और वहॉं यह विषय समाप्त हो गया।

 संविधान की धारा 370 को लेकर भी हमारे मन में कई भ्रम हैं। यह धारा एक अस्थाई धारा है, जिसे भारत का राष्ट्रपति समाप्त कर सकता है। इस धारा के 3 प्रावधान हैं। जम्मू-कश्मीर में भारत का संविधान कैसे लागू हो इसकी चिंता करना। इसके लिए वहॉं संविधान सभा का गठन करना, जो राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट देगी। संविधान सभा का कार्य समाप्त होने के उपरान्त राज्य सरकार के अनुमोदन पर राष्ट्रपति इस धारा को समाप्त कर सकते हैं। वास्तव में इस धारा की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटिश शासित क्षेत्र भारत और पाकिस्तान में विभाजित हो गया| किन्तु उस समय 500 से अधिक स्वतंत्र रियासतें थीं, जिनमें से अधिकांश तो भारत में सम्मिलित हो गईं फिर भी हैदराबाद, मैसूर, जम्मू-कश्मीर सहित 17 रियासतें आजादी के बाद भारत में सम्मिलित हुईं, इन स्वतंत्र रियासतों को बड़े राज्यों में परिवर्तित करके उनसे अपने   प्रतिनिधि संविधान सभा में भेजने के लिए कहा गया था। ये प्रतिनिधि इन राज्यों में चुनाव के उपरांत बनी संसद के द्वारा चुना जाना था। किन्तु ऐसा नहीं हो सका। जम्मू कश्मीर में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। जिसके कारण धारा 370 का जन्म हुआ। बाद में राजनैतिक कारणों से इस धारा का दुरुपयोग होने लगा।

महाराजा हरी सिंह ने उसी विलयपत्र पर हस्ताक्षर किये थे जिस पर अन्य रियासतों ने हस्ताक्षर किये। पं. नेहरू शेख अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर सौंपना चाहते थे, जिससे महाराजा असहमत थे। इसी कारण जम्मू कश्मीर का विलय भारत में देरी से हुआ और हमें धारा 370 की आवश्यकता पड़ी। इसी शेख अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की सत्ता अपने हाथ आने के बाद अमेरिका के इशारे पर 1951 में भारत के संविधान को मानने से इन्कार कर दिया। शेख और नेहरू के बीच समझौता हुआ, जिसमें  उन्होंने नाजायज मांगों को स्वीकार कर लिया। जम्मू कश्मीर में दो निशान, दो संविधान लागू हो गये। इस अनैतिक समझौते के विरुद्ध लद्दाख और जम्मू में बड़ा आन्दोलन चला| जिसमें भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर जाते समय श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। किन्तु नेहरू ने इस आन्दोलन को अस्वीकार कर दिया और कहा- "संविधान कुछ नहीं वहां के लोगों की इच्छा सर्वोपरि है। मैं अपने निर्णय पर कायम हूँ।"

अपने मुद्दे को समझाते हुए अरुण कुमार जी ने आगे कहा कि, वास्तव में स्वतंत्रता के बाद से जम्मू और लद्दाख के साथ बहुत अन्याय हुआ है। इसलिए आज हमें दो ही बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक जम्मू कश्मीर के विषय में अधिक से अधिक सही जानकारी कैसे देश और दुनिया तक पहुंचे, जिससे जनजागरण का निर्माण हो। दूसरा पाकिस्तान और चीन के कैंजे में जम्मू कश्मीर का जो भूभाग है, वह भारत को कैसे वापस मिले।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त कर्नल एस. एन. पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. ईश्‍वर चन्द्र, वीरेन्द्रजीत सिंह, आनन्द जी, मुकेश खाण्डेकर, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द दीक्षित ने किया।

$img_title
$img_title... ...

वनवासीयों पर किये आघात से देश कमजोर होगा- तरुण विजय


वनवासीयों पर किये आघात से देश कमजोर होगा- तरुण विजय

Source: VSK- AGRA      Date: 9/25/2012 2:50:47 PM
$img_titleआगरा, 25 सितम्बर 2012 : वनवासी कठिनाईयों से भरे जीवन में अपनी सभ्यता और संस्कृति को सहेजे हुए हैं। वनवासी वास्तव में भारत और भारतीयता के सच्चे रखवाले हैं। वनवासियों पर किया गया किसी भी प्रकार का आघात भारत को कमजोर करने वाला होगा। उक्त विचार भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी की लडाई में वनवासियोंने अग्रेजों से सैकडों लडाईयॉं लडी, परन्तु आज देश की किसी भी पुस्तक में वनवासी आंदोंलन और उनकी शौर्यगाथाओं पर दस पन्नों का पाठ हमारी पाठ्य पुस्तक में नही पढाया जाता। जबकि देश की सेना की टुकडियों का मान वनवासी बढ़ा रहे है। आज वनवासी जिस प्रकार का दोयम जीवन जी रहे हैं उसके कारण उनके मन में राष्ट्र प्रेम की भावना बनाये रखना एक चुनोंती बन गया है। देश की सरहद पर यदि हमला होता है तो ये वनवासी ही सबसे पहले उसका सामना करते है| यदि वह भटक गया तो एक बार फिर भारत विभाजित हो जायेगा।

हाल ही में आसाम दंगों पर उन्होने कहा कि असमिया लोग अपनी ही धरती पर अपने ही घरों से बेघर हो गये। वो लोग अपना हक पाने के लिए लड रहे हैं, परन्तु दिल्ली की सत्ता में बैठी छद्म सेक्यूलरवादी सरकार आज अपनों की दुश्मन बन गयी है। असम के दंगा पीडितों का दल दिल्ली आया था| उन्होंने फरियाद की कि अपने घर से बेघर होने का दर्द आप दिल्लीवासी महसूस नही कर सकते। आप क्या जाने कि एक रिफ्यूजी का जीवन क्या होता है। आपको तो हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब आप को भी कोई बेघर कर देगा।
 उन्होंने कहा कि भगवान राम, राणा प्रताप और शिवाजी की मदद इन्ही वनवासियों ने की थी। सीमा से सटे जंगलों में सड़क, पानी, बिजली जैसी तमाम आधारभूत सुविधाओं से कोंसो दूर रह कर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोग वनवासियों की सेवा करके पुण्य का काम कर रहे हैं। देश की कुल आबादी में 8 प्रतिशत वनवासी हैं जो जंगलों में विषम परिस्थितियों के बीच अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। वनवासियों की 98 प्रतिशत आबादी विभन्न प्रकार के आतंक से पीड़ित है। पडोसी मुल्क हथियारबंद आतंकियों को बढावा दे रहे हैं, तो सात समुन्दर पार से सहायता के नाम पर कुछ लोग लाखों डालर लाते हैं और विभन्न लोभ लालच देकर धर्मान्तरण जैसा असंवैधानिक कृत्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज वनवासी अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम सब को मिलकर अपने वनवासी भाईयों की सहायता करनी है ताकि कल को वह यह न कह सकें कि जब हम पर हमले हो रहे थे, तब हिन्दुस्थान और हिन्दुस्थानियों ने हमारी मदद क्यों नही की।
कमला नगर आगरा में सरस्वती विधा मंदिर में सेवा प्रकल्प संस्थान उ0प्र0, उत्तराखण्ड के वार्षिक उत्सव में  वे बिहार, उ.प्र., उत्तराखण्ड़, म.प्र, महाराष्ट्र एवं राजस्थान आदि राज्यों के हजारों युवक डाक्टर और इन्जीनियरिंग आदि की उच्च शिक्षा प्राप्त करके वनवासी भाईयों के बीच जा कर उनके शिक्षित, संस्कारित करने के साथ उनके अधिकारों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे है, ताकि हिन्दुस्थान जिन्दा रहे।
उन्होंने कहा कि वे उनके मन में तू और मैं में एक रक्त भाव पैदा कर रहे हैं। समाज में बहुतेरे समाजसेवी और चिन्तक वनवासियों की सेवा के अतुलनीय कार्य में सालों से लगे है। उनको न तो किसी पदमश्री की अभिलाषा है और न ही सरकार सच्चे समाज सेवियों को पदमश्री देती है।

तरुण विजय ने कहा कि मीडिया में भी भ्रष्टाचारियों को तो अखबार के पहले पन्ने पर जगह मिल जाती है परन्तु समाज सेवा के कार्यों की खबर और सेवा प्रकल्प अखबार के आठ वे नौवे या दस वे पृष्ठ पर किसी कोने में जगह पाते है। दधीची की तरह सेवा के कार्यों में अपना जीवन होम कर देने वालों की मृत्यु कभी खबर नही बनती परन्तु उसकी शव यात्रा में कौन सम्मिलित हुआ यह खबर महत्व की बन जाती है।

 वार्षिकोत्सव में रेल्वे की सेवा से निवृत्ति के पश्चात मिली अपनी सम्पूर्ण बचत को वनवासियों के उत्थान के लिए दान देने के लिए विनोद और सरोज को तरुण विजय ने उनके सराहनीय योगदान के लिए शाल, माला पहनाकर और नारियल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रमुख समाज सेवी के.सी.गोयल, मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा, विशिष्ठ अतिथि मुन्ना लाल शर्मा, विशेष अतिथि सुरेन्द्र कुमार शर्मा एवं आगरा प्रभारी नरेन्द्र तनेजा मंच पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर रुद्रपुर छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉं देकर अपनी विरासत से सबको रूबरू कराया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जंगलों में रहकर वनवासियों की सेवा करने वाली समाजसेवी डा. अनुराधा भाटिया और डा. पंकज भाटिया ने किया।
... ...

'Submit report on identification of doubtful citizens'


'Submit report on identification of doubtful citizens'

Source: VSK-ENG      Date: 9/24/2012 5:24:53 PM
GUWAHATI, 24 Sept 2012 : The Gauhati High Court on Friday directed the Assam government to submit the report on what steps it (the government) has taken to identify the doubtful citizens lodged in therelief camps in the Bodoland Territorial Areas District (BTAD) following the recent ethnic violence within November 19. 
Based on a public interest litigation (PIL no. 57/2012) recently filed by the All Assam Tribal Sangha (AATS) in the High Court, Chief Justice AK Goel and Justice Ujjal Bhuyan issued the order to the State government.
The PIL demands that the State government should clarify on what steps it has taken to identify the BTAD refugees who don’t have any valid documents to prove their identity. “Many suspected/doubtful nationals are currently being lodged in the relief camps in the BTAD,” the PIL added.
Advocate Ananda Bhuyan said if the State government tries to rehabilitate the non-tribals in the State’s tribal blocks and belts, it will be a violation of the Assam Accord 1985, the BTC Accord 2003, the Foreigners’ Act 1946 and the National Security Act 1980.
... ...

Bangladeshi migrants sentenced to jail


Bangladeshi migrants sentenced to jail

Source: VSK-ENG      Date: 9/24/2012 5:22:16 PM
GUWAHATI, 24 Sept 2012 : Twenty-two illegal Bangladeshi migrants who entered Manipur for low-cost manual job have been sentenced to two years imprisonment by Chief Judicial Magistrate of Imphal East district (CJMIED.
The order of the CJMIED was passed on Friday after hearing the case filed by Porompat Police station (Imphal East district) of the illegal migrants who were chargesheeted under provisions of Foreigners Act 1946, section 14-A, sources said.
Two children, who accompanied the 22 illegal migrants, could not be imprisoned because of being underage and sent to juvenile home, sources said.
The state home department have been instructed to take up proceedings for deportation of the foreigners after completion of their prison term.
Official sources said Manipur police had launched various operations to detect presence of illegal migrants at different places including Hatta in Imphal East district and Lilong in Thoubal district on August 30 following reports of infiltration of illegal migrants.
Police had rounded up 100 illegal migrants from Hatta and Lilong and of these, 22 were were imprisoned by the CJMIED and cases against the rest were pending in the court, sources said.
... ...

पाक विस्थापितों के दो और जत्थे जोधपुर पहुंचे


पाक विस्थापितों के दो और जत्थे जोधपुर पहुंचे

Source: VSK- JODHPUR      Date: 9/24/2012 5:05:11 PM
जोधपुर, 24 सितम्बर 2012 : पाक में प्रताडि़त 45 और लोग रविवार सुबह थार लिंक एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंचे हैं। रेबारी और भील समाज के ये लोग यहीं बसना चाहते हैं।
रेबारी समाज का जत्था नागौर चला गया और भील समाज का जत्था कुछ समय पहले यहां आए पाक विस्थापितों के साथ रहेगा। रेबारी समाज के लोग पिछले साल हरिद्वार आए थे, तब नागौर के पास गोशाला चलाने वाले समाज के महाराज से मिले थे। इन लोगों ने भारत में बसने की इच्छा जाहिर की थी। इस बार महाराज ने उनके लिए धार्मिक वीजा का इंतजाम कराया तो ये लोग रविवार सुबह जोधपुर पहुंच गए। फिर समाज के स्थानीय लोगों ने उनके लिए बस का इंतजाम किया और सभी लोग नागौर गोशाला चले गए। वहां महाराज ने उनके रहने की व्यवस्था कर रखी है।
देवासी समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खानूराम देवासी ने बताया कि विस्थापित परिवार मूल रूप से बाड़मेर-जैसलमेर के रहने वाले थे, मगर वीजा नागौर का होने के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा। देवासी के मार्फत इन लोगों ने सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा से भी संपर्क किया है। संगठन के माध्यम से बाड़मेर-जैसलमेर का वीजा लेने का प्रयास किया जाएगा।  (source: bhaskar.com)